रांचीः ईमेल के जरिये रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत ही एक्शन में आ गई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल भेजे जाने के बाद पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
रांची के बिल्डर अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं
रांची पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता ने कोर्ट परिसर के एक एक कोने को खंगाला। अभियान के तहत हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की गई। हालांकि बम की खबर अभी तक अफवाह ही निकली है।रांची SSP राकेश रंजन ने बताया कि धमकी भरा ईमेल कोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुआ था। ईमेल की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। एहतियातन बम निरोधक दस्ते के द्वारा पूरे कोर्ट परिसर के साथ-साथ पूरी बिल्डिंग की जांच कराई गई है। रांची एसएसपी ने बताया कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा की व्यवस्था पहले से ही बेहतर है।






