धनबाद के सिंदरी में अमोनिया गै’स रिसाव से मचा हड़’कंप, फैक्ट्री प्रबंधन का आया बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2025

धनबाद के सिंदरी में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, फैक्ट्री प्रबंधन का आया बयान

धनबादः बुधवार को सिंदरी हर्ल फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव की खबर से हड़कंप मच गया। गैस रिसाव के बाद लोगों के आंखों में जलन होने लगी और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वहां मौजूद लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता होने लगी।

बंदर को रेस्क्यू कराने गई पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर फेंका, मेन गेट पर लगा दिया करंट
मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी प्लांट पिछले दो दिन से शटडाउन में है और प्लांट अगले 20 दिनों तक शटडाउन रहेगा। फिलहाल उत्पादन पूरी तरह से बंद है। प्लांट में अभी मेंटेनेंस का काम चल रहा है और इसी दौरान गैस का रिसाव हो गया।

धनबाद में बवाल, कोयला तस्करी में लगी दो बोलेरो में ग्रामीणों ने लगाई आग, दमकल को वापस लौटाया
सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के दीपक कुमार दीपू ने बताया कि सुबह बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उन्हें अमोनिया गैस रिसाव का संदेह हुआ। मैंने अलग-अलग इलाकों में रहने वाले अपने अन्य साथियों से फोन पर संपर्क किया।साथियों ने भी आंखों में जलन होने की बात स्वीकार की। जिसके बाद मामले की जानकारी सीओ और डीसी को दी गई।

See also  डबल मर्डर केस में पूर्व JMM विधायक पौलुस सुरीन को आजीवन कारावास की सजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now