रांची में भारी बारिश के बीच कांटाटोली में गड्डे में गिरी स्कार्पियों, गाड़ी बंद होने से लगा लंबा जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2025

रांची में भारी बारिश के बीच कांटाटोली में गड्डे में गिरी स्कार्पियों, गाड़ी बंद होने से लगा लंबा जाम

रांचीः राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। सोमवार कोरांची में लगातार हो रही बारिश के बीच कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। राजधानी के व्यस्ततम कांटाटोली फ्लाइओवर के नीचे गड्डे में एक स्कार्पियों गिर गई।

मंगलवार को झारखंड के 5 जिलों में होगी भारी बारिश, 12 जिलों येलो अलर्ट,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
बारिश के बीच स्कार्पियों के गड्डे में गिर जाने की वजह से सड़क जाम हो गई। कांटाटोली फ्लाइओवर के नीचे स्कार्पियों के पानी के अंदर समा जाने की वजह से काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। फ्लाइओवर के नीचे से गुजर रही गाड़ियों ने रेंगते हुए सड़क को पार किया। बारिश के बीच फ्लाइओवर के नीचे स्कार्पियों के आधा डूब जाने की स्थिति ने राजधानी में सड़क की वर्तमान स्थिति की पोल खोल दी। मौसम विभाग ने रांची में मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। रांची के कई जगहों पर बारिश के दौरान जलजमाव की स्थित देखी गई।

See also  देवघर SP को हटाये जाने के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेता पहुंचे निर्वाचन आयोग, सुप्रियो भट्टाचार्य का आरोप-बंटी बब्ली की तरह EC-BJP की जोड़ी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now