TRF को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी संगठन, पहलगाम हमले के लिए माना जिम्मेदार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2025

TRF को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी संगठन, पहलगाम हमले के लिए माना जिम्मेदार

डेस्कः पाकिस्तान समर्थक द रेजिस्टेंस फ्रंट(TRF) को अमेरिका ने विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसकी जानकारी दी। पहलगाम की बैसरन घाटी में इस साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ही ली थी,जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल सभी शूटर्स की हुई पहचान, सबसे आगे दिख रहा था तौसीफ बादशाह,मर्डर के पीछे शेरू गैंग का भी नाम
द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) पाकिस्तानी स्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का ही मुखौटा संगठन है और कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस आतंकवादी संगठन को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा बताया, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी समूह है और जिसका मुख्यालय पाकिस्तान में है।

कौन है कुख्यात चंदन मिश्रा ? जिसे पटना के पारस अस्पताल में घुसकर बेखौफ अपराधियों ने गोली मारी,VIDEO
रुबियो ने एक बयान में कहा कि टीआरएफ को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाना हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा करने, आतंकवाद का मुकाबला करने और पहलगाम हमले के लिए न्याय के प्रति ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।टीआरएफ ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने लश्कर-ए-तैयबा द्वारा 2008 में किए गए मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक आतंकवादी हमला बताया था।

See also  पाकिस्तान 2025 में हो जाएगा खत्म! होंगे टुकड़े 4 , 'यही मोदी की गारंटी है' -BJP सांसद निशिकांत दुबे का दावा

लग्जरी लाइफ की चाहत में हैवान बन गई रोशनी खान, बेटी को मारकर शव बेड में रखा और प्रेमी के साथ करने लगी अय्याशी
टीआरएफ को अमेरिका द्वारा फॉरेन टेरर आउटफिट घोषित किए जाने से उसके सदस्यों पर कड़े वित्तीय और यात्रा प्रतिबंध लागू हो जाएंगे, तथा आतंकवाद-रोधी प्रयासों में वैश्विक साझेदारों के साथ वाशिंगटन के सहयोग को और मजबूती मिलेगी। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि यह आतंकी समूह भारतीय सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों से भी जुड़ा हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now