- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

AJSU प्रमुख सुदेश महतो ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव और वर्तमान राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

BJP-AJSU के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह से सुदेश महतो ने की मुलाकात

रांची: आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने गुरूवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई उन्हे फिर से मंत्री बनाये जाने की बधाई दी। इसके साथ ही राज्य के विकास कार्यो, वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इस दौरान राज्य की जरूरतों और विषयों के बारे में भी जानकारी उन्हे दी।

SP से MLA को जान का खतरा: विधायक कमलेश सिंह ने पलामू एसपी रिष्मा रमेशन पर लगाए गंभीर आरोप,होम मिनिस्ट्री में करेंगे शिकायत
अमित शाह से सुदेश महतो की मुलाकात को दो वजहों से अहम माना जा रहा है पहला कि इस साल के आखरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के तालमेल को लेकर चर्चा, क्योकि 2019 के चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच तालमेल नहीं हो पाया था, इस वजह से आजसू ने बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ा था जिस वजह से तत्कालीन रघुवर दास के नेतृत्व में चल रही रघुवर दास की सरकार चुनाव हार गई थी। इस बार जयराम महतो के राजनीति में इंट्री के बाद से आजसू उतनी मजबूत नहीं दिख रही है, इसलिए सीटों के तालमेल पर पेंच फंसा हुआ है, बीजेपी आजसू को राजनीतिक शक्ति को कमजोर मान रही है और उसे कम सीटों पर चुनाव लड़ने को कह रही है। दूसरी ओर चंद्रप्रकाश चौधरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं देने से आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी तो नाराज है कि राज्य में कुड़मी समाज के लोग भी इससे नाराज बताये जा रहे है। इसलिए सुदेश महतो से अमित शाह की ये मुलाकात अहम मानी जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों मुद्दों पर दोनों पार्टियों के बीच सहमति और बेहतर तालमेल हो जाए। आजसू चाहती है कि उसे केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिले और विधानसभा चुनावम में सम्मानजनक सीटें भी पार्टी को मिलेे।

See also  नक्सली कमांडर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी मायके
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now