- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

AJSU केंद्रीय समिति की बैठक में चंद्रप्रकाश चौधरी को सांसद बनने पर दी गई बधाई, केंद्र में मंत्री नहीं बनाये जाने पर नहीं हुई कोई चर्चा

AJSU केंद्रीय समिति की बैठक में चंद्रप्रकाश चौधरी को सांसद बनने पर दी गई बधाई, केंद्र में मंत्री नहीं बनाये जाने पर नहीं हुई कोई चर्चा

रांची: लोकसभा चुनाव के बाद और विधानसभा चुनाव से पहले आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक कांके के सुनैना बैंक्विट हॉल में हुई। इसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, पार्टी के उपाध्यक्ष और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष मौजूद थे। केंद्रीय समिति की बैठक में गिरिडीह से दूसरी बार सांसद चुन कर आए चंद्रप्रकाश चौधरी को बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना पार्टी के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने की, लेकिन केंद्रीय कैबिनेट में आजसू को प्रतिनिधित्व नहीं दिये जाने पर कोई चर्चा नहीं हुई।

Ranchi के Hotel Maurya में छापेमारी, sex racket का हुआ खुलासा
केंद्रीय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी 22 जून को अपना स्थापना दिवस पूरे राज्य में बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी और इस अवसर पर 100 पौधा लगाने का लक्ष्य हम सबके सामने होगा। इसी प्रकार 26 जून से 26 जुलाई तक पूरे झारखंड में गांव- गांव जाकर चूल्हा प्रमुख का चयन किया जाएगा और इस चूल्हा समिति में प्रत्येक घर के सदस्यों को जोड़ा जाएगा। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि 8 अगस्त को 1 लाख नए युवा सदस्यों को पार्टी के द्वारा शपथ दिलाई जाएगी और यह युवा आजसू पार्टी के नेतृत्व में झारखंड के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करेंगे। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंडी अखाड़ा के रूप में विधानसभावार कार्यक्रम भव्य रूप से मनाए जाएंगे। 16 अगस्त से 2 अक्टूबर तक पूरे झारखंड में पद- यात्रा का कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित होगी । उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे झारखंड में 800 केंद्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य हैं और यह सभी पार्टी के विस्तार के साथ-साथ झारखंड के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

See also  सुदेश महतो ने विश्वकर्मा अधिकार रैली में बोला राज्य सरकार पर हमला, जातीय जनगण्ना और पेपर लीक को लेकर साधा निशाना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now