- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हवा में तीन बार गोता खाया विमान, अमृतसर से लखनऊ आ रही फ्लाइट में मच गई चीख-पुकार

plane-lucknow

Air Turbulence:अमृतसर से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6165 सोमवार को एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गई। लखनऊ उतरने से 15 मिनट पहले जहाज ने हवा में तीन बार ऊपर नीचे गोता लगाया तो चीख-पुकार मच गई। सीटों के ऊपर साइड में लगेज बॉक्स के डोर खुल गए। कई लगेज नीचे लटकने लगे। यात्रियों को लगा कि अंत नजदीक है। पायलट की सूझबूझ और धैर्य से विमान इस भंवर से निकल गया।

गरबा पंडाल में अश्लीलता का आरोप, युवक-युवती हदें पार करते आए नजर, वीडियो वायरल होने पर हिंदू जागरण मंच ने किया हंगामा

यह एक हवा की चक्रवाती स्थिति होती है जिसमें प्लेन फंस जाए तो बड़ी दुर्घटना तक हो सकती है। फ्लाइट 6165 अमृतसर से 1219 बजे उड़ान भर कर 155 बजे लखनऊ उतरती है। रेलवे के रिटायर अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी साधना के साथ इस फ्लाइट में थे।

उन्होंने बताया कि अचानक विमान काफी ऊंचाई से तेजी से नीचे आया। इसके बाद सीधा ऊपर उठा। ऐसा तीन बार हुआ। इससे बृजेश श्रीवास्तव की तबीयत भी बिगड़ गई।

See also  हजारीबाग में मजदूरी करके लौट रहे तीन युवक खावा नदी में बहे, तीनों की खोज जारी

यात्रियों के मुताबिक विमान ऊपर-नीचे होने से कई यात्री चीखने लगे। महिलाएं रोने लगीं। सब दहशत में आ गए। ऊपर लगेज बॉक्स के सभी डोर खुलने से लगेज नीचे लटकने लगे। प्लेन जब उतरा तो यात्रियों को सामान्य होने में वक्त लगा।

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में आज होगी वोटों की गिनती, वो बड़े नाम जिनकी सीटों पर रहेगी सबकी नजरें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now