Air India Plane Crash:अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, प्लेन की चपेट में आने से गई 24 लोगों की जान

Air India Plane Crash:अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, प्लेन की चपेट में आने से गई 24 लोगों की जान

डेस्कः अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरूवार दोपहर को क्रैश कर गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे जिसमें सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा जिसका इलाज अहमदाबाद के अस्पताल में चल रहा है। लेकिन हादसे में मरने वालों की संख्या 265 तक जा पहुंची है क्योकि विमान जहां गिरा उसकी चपेट में आने से 24 लोगों की मौत हो गई।शुक्रवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया।

Air India Plane Crash: चमत्कार होते है! विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने कहा- जब मैं उठा तो ….
इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी की भी मौत हो गई। रडार डेटा के मुताबिक विमान ने दोपहर 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन समुद्र तल से 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद ही उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गई और उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा जिंदा, पूर्व CM विजय रूपानी का निधन, मंत्री ने कहा दुर्घटना की होगी जांच
गुरुवार को उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद ही विमान क्रैश हो गया और मेघानी नगर में पहले बीजे मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराया, इसके बाद अतुल्यम हॉस्टल से टकरा गया। इसके चलते विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। चारों तरफ धुआं और मलबा बिखर गया। चीख पुकार मच गई। अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद पुलिस ने कहा कि विमान हादसे के बाद सिविल अस्पताल में 265 शव लाए गए हैं। मरने वालों में हॉस्टल में रहने वाले लोग भी शामिल हैं।

 

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, 242 यात्रियों से भरा एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, पूर्व CM भी थे सवार, देखे क्रैश का LIVE वीडियो

घटना के बारे में वहां के एक वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि "सिविल हॉस्पिटल में जितने भी शव आए, वो बुरी तरह से जले हुए हैं. उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल है। लोगों की शवों के हिस्से अलग-अलग टुकड़ों में बंटे हुए हैं।कुछ जले हुए हैं तो कुछ कटे हुए हैं। इन शवों को जोड़कर जो गिनती की गई है उनकी तादात 265 हो गई है."उन्होंने आगे बताया, "इनमें से 244 यात्री और क्रू मेंबर विमान में सवार थे. उसमें से एक यात्री जिंदा है। 241 यात्रियों में से शायद ही कोई बचा होगा। जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त एयरपोर्ट के पास मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में लंच टाइम था और ज्यादातर लोग मैस में थे। उसी वक्त ये प्लेन हॉस्टल के स्ट्रक्चर पर गिरा, जिससे उसके मलबे में दबने से कई डॉक्टरों की भी मौत हो गई। 265 लोगों की मौत की जानकारी इलाके डीसीपी ने दी है। हालांकि अभी इसकी आधिकारी घोषणा नहीं की गई है."

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now