डेस्कः इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पाइपलाइन्स वर्कर्स यूनियन द्वारा वर्षों से सेवा दे रहे श्रमिकों को हटाने एवं अन्य मजदूर विरोधी नीतियों एवं पूर्व में हुए समझौते के उल्लंधन के विरोध में ग्यारह दिनों से लगातार आंदोलन जारी है। इसको लेकर देश भर में यूनियन के द्वारा विरोध जताया जा रहा है।

यूनियन ने प्रबंधन द्वारा विगत 20 से 30 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे श्रमिकों/ठेका श्रमिकों को बिना किसी उचित कारण के हटाए जाने, मजदूर विरोधी नीतियों एवं पूर्व में हुए समझौते के उल्लंधन के विरोध में अपने अधीनस्थ सभी लोकेशनों (उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड) में आंदोलन लगातार ग्यारह दिनों से जारी रखे हुए है।

यूनियन का स्पष्ट मत है कि जिन श्रमिकों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 20-30 वर्ष संस्थान की सेवा में लगाए हैं, उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि उनके परिवारों की आजीविका को भी गंभीर संकट में डालने वाला है।

यूनियन ने प्रबंधन से मांग की है कि श्रमिकों को हटाने की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए एवं पूर्व में हुए समझौतों/सहमति को लागू किया जाए।यूनियन द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। प्रत्येक लोकेशन में “वर्क टू रूल”, “लंच बहिष्कार”, “नारेबाजी” व “प्रबंधन के साथ असहयोग” कर आंदोलन को सफल बनाया जा रहा है।

यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष कॉ राजकिशोर सिंह ने सख्त चेतावनी भी दी कि प्रबंधन बातचीत का रास्ता अखि़्तयार करे और हमारी सभी मांगों को पूरा करे, अन्यथा इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा द्य वैसी स्थिति में जनता को भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है और इसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी।

साथ ही, यदि श्रमिकों की सेवाओं में इस प्रकार की कमी/विस्थापन के कारण तेल/पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति अथवा बाजार में उपलब्धता प्रभावित होती है, तो उसकी जिम्मेदारी भी प्रबंधन की होगी, क्योंकि यूनियन ने समय रहते इस गंभीर स्थिति से प्रबंधन को अवगत करा दिया है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य के एटक उपाध्यक्ष कॉ नसीम अंसारी भी उपस्थित रहे और सभा को संबोधित किया द्य उन्होने उपस्थित सभी मजदूरों से अपनी एकता एवं धैर्य बनाए रखने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि हर बार मजदूर जीता है और इस बार भी मजदूर जीतेगा। साथ ही किसी भी परिस्थिति में एटक के पूर्ण सहयोग मिलने की बात कही।

यूनियन के केंद्रीय महामंत्री कॉ मुकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य आम जनता को असुविधा पहुंचाना नहीं, बल्कि श्रमिकों के रोजगार, सम्मान, न्यायसंगत अधिकारों एवं पूर्व में किए गए समझौतों के पालन को सुनिश्चित कराना है। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

यूनियन प्रबंधन से अपील करती है कि टकराव का रास्ता छोड़कर तत्काल वार्ता के माध्यम से समस्या का सम्मानजनक एवं स्थायी समाधान निकाला जाए। अन्यथा आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए यूनियन अपने लोकतांत्रिक एवं वैधानिक अधिकारों के तहत आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य होगी। आज के कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय के मंत्री कॉ रवि कुमार ,कोषाध्यक्ष कॉ जीतेंद्र कुमार, मंत्री नरेंद्र सिंह, उप सभापति कॉ अमरनाथ एवं समस्त यूनियन सदस्यों ने भाग लिया।








