रांचीः जेपीएससी सीजीएल के परीक्षा परिणाम पर लगी रोक हटने के बाद गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। बुधवार को हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम पर रोक हटाई इसके बाद शाम को ही अभ्यर्थियों ने अपनी खुशी आतिशबाजी और नाच गाने के साथ झूमते हुए मनाया। गुरुवार को अभ्यर्थी भारी संख्या में कांके रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का आभार जताया। अभ्यर्थियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा।
धनबाद में जहरीले गैंस के रिसाव ने ले ली दो जान, दर्जनों लोग बीमार, दहशत में एक हजार की आबादी
अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद उन्हें संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस राज्य में कुछ ऐसे विरोधी तत्व है जो हर प्रतियोगिता परीक्षाओं को बाधित करने की साजिश रचते रहते हैं । जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर भी उन्होंने षड्यंत्र रचने का प्रयास किया। मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा। लेकिन, हमारी सरकार ने पूरी निष्पक्षता के साथ इसकी जांच कराई। जिन्होंने इस प्रतियोगिता परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को दागदार बनाने की साजिश रची, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई हुई । झारखंड उच्च न्यायालय ने भी इसे समझा और आपके ईमानदार प्रयास और भावनाओं को सम्मान देते हुए आपको न्याय दिया।
रांची ED की टीम ने चिटफंड घोटाले में की छापेमारी, 20 ठिकानों पर एक साथ रेड
18 वर्षों में जेपीएससी की जितनी परीक्षाएं हुई, उतनी हमारी सरकार पिछले 5 वर्ष में ले चुकी है
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा पिछले 18 वर्षों में सिविल सेवा की जितनी परीक्षाएं ली गई, उतनी परीक्षाएं हमारी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में ही ली है। इतना ही नहीं उस दौरान ली गई जेपीएससी की तमाम परीक्षाओं को लेकर धांधली बरते जाने के मामले सामने आए थे, लेकिन हमारी सरकार में ली गई तमाम परीक्षाएं बेदाग रही है।

युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के साथ हर कदम पर पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। हमारी स्पष्ट सोच है कि जब युवा खुश होंगे तभी हमारा राज्य खुशहाल होगा। यही वजह की तमाम चुनौतियों के बीच युवाओं का भविष्य संवारने का प्रयास निरंतर जारी है।
मुख्यमंत्री जी के अथक प्रयासों से ही हमें न्याय मिला है
इस अवसर पर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों, राज्य सरकार के द्वारा जेएसएससी सीजीएल परीक्षा प्रकरण से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होने से हमें न्याय मिल सका है। हमारे संघर्ष को जीत मिली है तो इसमें मुख्यमंत्री जी का हमें पूरा सहयोग मिला। मुख्यमंत्री जी का दिल से आभार।






