खूंटी में तीन नक्सली संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार, रांची में मजदूर बनकर कर रहे थे काम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 16, 2025

खूंटी में तीन नक्सली संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार, रांची में मजदूर बनकर कर रहे थे काम

खूंटीः पुलिस ने तीन नक्सलियों को को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने 13 साल पुराने नक्सली हत्याकांड का खुलासा भी किया। खूंटी पुलिस ने नक्सली दुई उर्फ फगुआ मुंडा, दिया उर्फ बिरसा नाग और तीन नाग उर्फ सीनु मुंडा को गिरफ्तार किया है। इन तीनों नक्सलियों पर आरोप है कि उन्होने 25 मई 2012 की रात करम सिंह मुंडा के घर में घुसकर उन्हे बाहर निकाला और लाठियों और पत्थर से कूचकर उनकी हत्या कर दी। जाते जाते इन तीनों ने करम सिंह मुंडा को गोलियों से भी छलनी कर दिया था।

रांची में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और तलवारबाजी में सानू मुंडा की मौत को लेकर प्रदर्शन, लोगों ने किया सड़क जाम
सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि तीनों नक्सलियों की गिरफ्तारी संदिग्ध स्थिति में हुई है। ये तीनों पीएलएफआई के टॉप एरिया कमांडर लाका पाहन के दस्ते के सक्रिय सदस्य थे। करम सिंह मुंडा नक्सल के खिलाफ थे उनके क्षेत्र में नक्सलियों का आना जाना मन था। इसी बात से परेशान होकर 25 मई 2012 की रात मुरहू थाना क्षेत्र स्थित करम सिंह के घर से उन्हे अगवा कर अयूबहातू ले गये और जनअदालत लगाकर उनकी पिटाई और फिर गोली मारकर हत्या कर दी।

See also  झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के आवेदन रफ्तार से सीएम हेमंत सोरेन नाराज

गिरिडीह में तीन बच्चों का गला घोंट पिता ने कर ली आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
इस हत्याकांड में शामिल इन तीन नक्सलियों के अलावा दो अन्य नक्सली बीमारी में मर गये और एक नक्सली झारखंड से बाहर चला गया। लाका पाहन के मारे जाने के बाद ये तीनों नक्सली नाम बदलकर रांची में मजदूरी करने लगे। इसी बीच सायको पुलिस को सूचना मिली कि सायको बाजार में तीन संदिग्ध घूम रहे हैं। उसके बाद सायको पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now