पटनाः बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दो वोटर आईडी मामला शांत नहीं हुआ है और राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नाम पर दो वोटर आईडी का मामला सामने आ गया है। कांग्रेस पार्टी ने उपमख्यमंत्री के नाम पर दो वोटर आईडी का दावा किया है। विजय सिन्हा का नाम दो अलग-अलग स्थानों पर मतदाता सूची में दर्ज होने का दावा सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और विपक्षी दलों ने इसे चुनावी नैतिकता पर गंभीर सवाल बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मतदाता सूची के रिकॉर्ड में विजय सिन्हा का नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज होने की बात कही जा रही है।
चुनाव आयोग को तेजस्वी यादव ने दो वोटर आईडी कार्ड पर दिया जवाब, RJD ने पूछा- कैसे बने 2 EPIC
इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। कई यूजर्स ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने इसे चुनावी पारदर्शिता पर चोट बताया है, जबकि एनडीए खेमे के समर्थक इसे विपक्ष की साजिश करार दे रहे हैं।
सबसे बड़े फ्रॉड तो उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा निकले !
–साहब दो जगह के मतदाता हैं – लखीसराय और बांकीपुर, पटना
– साहब ने दोनों जगह SIR फॉर्म भी भरा है ।
– दोनों जगह ड्राफ्ट में उनका नाम भी आ गया है।महत्पूर्ण सवाल है कि यह कैसे हुआ ?
–क्या वे पिछले चुनावों में दोनों जगह वोट दे… pic.twitter.com/HbAMaRSev2
— Bihar Congress (@INCBihar) August 9, 2025
SIR पर सुप्रीम कोर्ट में EC का हलफनामा,बिना नोटिस और सुनवाई के किसी भी वोटर नहीं कटेगा नाम
बिहार कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया है। कांग्रेस ने लिखा कि “अगर उपमुख्यमंत्री के नाम से दो निर्वाचन कार्ड दर्ज हैं, तो यह चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। इसकी तत्काल जांच होनी चाहिए।” कांग्रेस नेताओं ने इसे ‘चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर खतरा’ बताते हुए आयोग से कार्रवाई की मांग की है।
रीतलाल यादव के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाने का धंधा, धराया राजद विधायक का करीबी
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और नाम काटे जाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। अब उपमुख्यमंत्री के नाम पर दो-दो मतदाता कार्ड का दावा सामने आना चुनाव आयोग के लिए नई चुनौती बन गया है। आयोग की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
तेजप्रताप यादव को 7 में से 4 बहनों ने भेजी राखी, मीसा-रोहिणी और राजलक्ष्मी ने भाई को छोड़ दिया!
हाल ही में एनडीए ने चुनाव आयोग से तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की थी। आरोप था कि उनके पास दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में वोटर आईडी दर्ज हैं। इस मामले को लेकर भी सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर तीखी बहस हुई। चुनाव आयोग ने भी नोटिस देकर डिटेल मांगी है। अब विजय सिन्हा के नाम पर यह दावा सामने आने से मामला और गर्म हो गया है।











