रांची में युवक-युवतियां ले रहे थाईलैंड का मजा! बार में हुई छापेमारी तो मच गई खलबली, नशे में धूत लड़कियां पुलिस से उलझी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2025

रांची में युवक-युवतियां ले रहे थाईलैंड का मजा! बार में हुई छापेमारी तो मच गई खलबली, नशे में धूत लड़कियां पुलिस से उलझी

रांचीः सैटरडे नाइट को राजधानी रांची में नशे में धुत लड़के-लड़कियों ने खूब बवाल मचाया। थाईलैंड की तर्ज पर सुबह चार बजे तक डीजे की धुन पर शराब पार्टी चलती रहीं बेसुध होकर युवक-युवतियां थिरकते रहे न कोई रोकने वाला न कोई टोकने वाला। पुलिस ने जब छापेमारी की तो खलबली मच गई और लोगों को गिरफ्तार किया।

होटल में खुलेआम हो रही थी रेव पार्टी, नशे में धुत होकर गंदा काम करते 50 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित ZOI  बार में शनिवार की देर रात तक डीजे के तेज आवाज पर शराब पार्टी चलती रही। डीजे की आवाज इतनी ज्यादा थी कि मेन रोड़ तक आवाज आ रही थी। स्थानीय लोग इस शोर से परेशान हो रहे थे लेकिन कोई रोकने और टोकने वाला नहीं था। एक स्थानीय व्यक्ति ने देर रात रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा को फोन लगाया और उन्हे पूरी बात बताई। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर देर रात पुलिस एक्टिव हुई और बार में छापा मारा।

See also  पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बड़ा झटका, टेंडर घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत

ranchi 2025 04 b34ee1b1031e82f0aa977d322a1e55da

शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही नाबालिग को किया किडनैप, रात भर रांची में दो लड़कों ने किया रेप, बनाया वीडियो
50 से ज्यादा पुलिसकर्मी जब बार में रेड मारने पहुंचे तो खलबली मच गई। पार्टी पूरे शबाब पर थी और लड़के-लड़कियां बेसुध होकर अस्त-व्यस्त कपड़ों में थिरक रहे थे। नशे में धूत लड़कियां कई पुलिसकर्मियों से ही उलझ़ गई। शराब के नशे में लड़कियां लड़खड़ाने लगी, कई महिला सिपाहियों ने लड़कियों को संभाला। कई युवाओं को तो उनके परिजनों से बात करने के बाद छोड़ा गया। रांची में इस तरह के दृश्य कम दिखाई देते है जब लड़के-लड़कियों का ये हाल देखने को मिले। इससे पहले होली से पहले कार्निवाल बैक्वेट हॉल में भी कार्यक्रम के दौरान शराब के नशे में लड़के-लड़कियों ने खूब हुड़दंग मचाया था।

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर बनाया शारीरिक संबंध, एक साल बाद छोड़ दिया साथ, प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

See also  रांची में बिल्डर और कांग्रेस नेता से अमन साहू गैंग ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी

इस मामले में कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस के द्वारा बार के फ्लोर मैनेजर और इवेंट मैनेजर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं डीजे को भी जप्त कर लिया गया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोनी ने बताया कि मामले में नियमों का उल्लंघन कर समय अवधि खत्म हो जाने के बाद भी शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा कई अन्य को लेकर जांच चल रही है। रांची एसएसपी के आदेश पर ZOI बार में कार्रवाई की गई जो रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में स्थित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now