बोकारो के ज्वेलरी शॉप में 5 करोड़ों की लूट के बाद अपराधी बिहार भागे, STF ने 24 घंटे के अंदर ऐसे दबोचा

बोकारो के ज्वेलरी शॉप में 5 करोड़ों की लूट के बाद अपराधी बिहार भागे, STF ने 24 घंटे के अंदर ऐसे दबोचा

बोकारोः चास के आस्था ज्वेलर्स में 23 जून की शाम को बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लगभग 5 करोड़ रुपये के लूट की घटना को अंजाम दिया। ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद अपराधी बड़े शातिराना तरीके से बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए निकल पड़े। बिहार एसटीएफ की टीम ने पटना पुलिस की मदद से सभी छह अपराधियों को 24 घंटे के अंदर पकड़ने में कामयाबी पाई।

बोकारो के चास में बड़ी लूट, आस्था ज्वेलर्स में 10 मिनट में लूट लिये 5 करोड़
सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे बाइक सवार अपराधी आस्था ज्वेलर्स के अंदर ग्राहक बनकर घुसे और दस मिनट के अंदर 5 करोड़ रुपये के आभूषण और कैश लूट लिये। लूट की ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। लूट के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर टाटा-धनबाद हाइवे की ओर भागे।

मधु कोड़ा को पहली बार मिली बीजेपी के पोस्टर में जगह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में काट चुके है सजा,PM मोदी के साथ लगी तस्वीर
चांदी की अंगूठे दिखाने के बहाने ज्वेलरी शॉप के अंदर घुसे बदमाशों ने इस दौरान जितेंद्र गुप्ता के साथ गाली-गलौच भी की और जान से मारने की धमकी भी दी। अपने प्लानिंग के अनुसार, अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए और बिहार के अलग-अलग जिलों में चले गए। पुलिस ने अपराधियों की घेराबंदी शुरू करने के साथ छापेमारी शुरू कर दी। अपराधियों के बिहार से जुड़े होने की जानकारी के बाद बोकारो पुलिस ने पटना एसटीएफ से मदद मांगी। इसके बाद एसटीएफ ने अपने इनपुट जुटाए और बिहार के अलग-अलग जिलों में छापेमारी शुरू कर दी। पटना पुलिस के साथ मिलकर एसटीएफ ने पटना के आलमगंज और चौक थाना क्षेत्र से राहुल पटेल और आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया।

हजारीबाग के बड़कागांव में अपराधियों का तांडव, JCB-हाईवा समेत कई गाड़ियों को किया आग के हवाले
अपराधियों की शातिर चाल को नाकामयाब करते हुए एसटीएफ ने रोशन सिंह को बेतिया, नीतीश कुमार को वैशाली, आदित्य राज को केसरिया (मोतिहारी), प्रिंस कुमार को चनपटिया (मोतिहारी) और मुसाफिर को छपरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने लूटे गए सोने के 23 अंगूठियां, 6 मंगलसूत्र, 1 ब्रेसलेट, 13,820 रुपये नकद, एक स्विफ्ट डिजायर कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए।

24444471 patt

ब्राउन शुगर वाली भाभी जी का पूरा खानदान धंधे में शामिल, ड्रग्स बनाने में है महारथ, बिहार तक फैला काला कारोबार
पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया. मुख्य आरोपी राहुल पटेल का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है, और उसके खिलाफ पटना के चौक और बेऊर थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह संगठित अपराध में शामिल हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now