ब्राउन शुगर वाली भाभी जी का पूरा खानदान धंधे में शामिल, ड्रग्स बनाने में है महारथ, बिहार तक फैला काला कारोबार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2025

ब्राउन शुगर वाली भाभी जी का पूरा खानदान धंधे में शामिल, ड्रग्स बनाने में है महारथ, बिहार तक फैला काला कारोबार

रांचीः राजधानी रांची में ब्राउन शुगर की किंग पिन भाभीजी उर्फ रूबी देवी का पूरा परिवार पिछले 10 सालों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त है। वह बिहार के सासाराम जिले के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कारगर गांव की रहने वाली है। उसे पति इंद्रदेव साह भी इसी धंधे में लिप्त है। रांची पुलिस भाभी जी को तीन दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
भाभी जी के नाम से चर्चित रूबी देवी ने पुलिस को बताया कि वह यूपी से ब्राउन शुगर लाकर उसमें दूसरा नशीला पाउडर मिलाकर बेचती थी। उसका भाई पिंटू साह, छोटी बहन का पति प्रिंस, देवर सूरज कुमार साह, के साथ पूरी परिवार इसी धंधे में लिप्त है। इन सभी आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

झारखंड के इस गांव में सालभर में 500 से ज्यादा बार गिरती है बिजली, नाम ही पड़ गया ‘वज्रमरा’
राजधानी रांची के हर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाले भाभी जी से ही ब्राउन शुगर खरीदते थे और रांची लाकर बेचते थे। राजधानी में ब्राउन शुगर का मुख्य सरगना कन्हैया भी भाभीजी से ही ब्राउन शुगर खरीदकर लाता और अपने पैडलरों को कमीशन और वेतन देकर उनसे ब्राउन शुगर की बिक्री कराता था। वह कई सालों तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। लेकिन पुलिस ने कन्हैया के गुर्गे को ही अपना आदमी बना कर उसे गिरफ्तार किया था। इस समय कन्हैया जेल में बंद है। भाभीजी पर सुखदेवनगर थाना में 13, कोतवाली में दो, लोअर बाजार में दो, गोंदा में एक, खेलगांव, जगन्नाथपुर के पुंदाग, अरगोड़ा थाना सहित कई थानों में केस दर्ज है। ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाला जो गिरफ्तार होता था, वह भाभीजी के पास ब्राउन शुगर लाने की बात करता था।

See also  26 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर अरेस्ट, CBI ने अमेरिका में लिया कस्टडी में

रांची में सामान्य से चार गुनी ज्यादा बारिश, आज भी येलो अलर्ट, झारखंउ में 27 तक मानसून का दिखेगा बड़ा असर
रांची में ब्राउन शुगर का धंधा करने वाले युवक भाभीजी से ही ब्राउन शुगर खरीदता था। रांची पुलिस के अनुसार, भाभी जी के घर पर रांची के धंधेबाजों का जमावड़ा लगता था। रांची पुलिस के गुप्तचर ने यह जानकारी दी थी। रांची के ब्राउन शुगर के सभी कारोबारी भाभाजी से ही ब्राउन शुगर खरीदते थे। भाभीजी का मायका भी ससुराल से थोड़ी दूरी पर है। मायका और ससुराल दोनों खानदान मिलकर यह अवैध कारोबार करते थे। भाजीजी पर रांची पुलिस ने शिकंजा कसा था, उसके बाद उसके घर की कुर्की जब्ती का वारंट ले लिया था, उसके बाद भाभीजी ने सिविल और हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत लेने का प्रयास किया था। लेकिन उसे अग्रिम जमानत नहीं मिली थी। उसके बाद 29 अप्रैल 2025 को उसने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

See also  रामगढ़ में दो हाथी कुएं में गिरा,12 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग को मिली सफलता

बोकारो के चास में बड़ी लूट, आस्था ज्वेलर्स में 10 मिनट में लूट लिये 5 करोड़

सुखदेवनगर थाने की पुलिस रूबी को शनिवार को तीन दिन के रिमांड पर ली थी। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि माफिया भाभी ने कई तस्करों के बारे में जानकारी दी है, जिसका पुलिस सत्यापन कर रही है। गिरफ्तार ड्रग्स माफिया भाभी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वेलोग घर में ही ब्राउन शुगर बनाते हैं। ब्राउन शुगर बनाने में उनका पूरा परिवार लगा रहता है।पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ड्रग्स माफिया भाभी रांची, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़ के अलावा बिहार के कई जिलों में ब्राउन शुगर की सप्लाई करती थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now