- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मधु कोड़ा को पहली बार मिली बीजेपी के पोस्टर में जगह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में काट चुके है सजा,PM मोदी के साथ लगी तस्वीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2025

मधु कोड़ा को पहली बार मिली बीजेपी के पोस्टर में जगह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में काट चुके है सजा,PM मोदी के साथ लगी तस्वीर

रांचीः 2006 से 2008 झारखंड के मुख्यमंत्री रहे मधु कोड़ा को पहली बार बीजेपी ने अपने पोस्टर में जगह दी है। भ्रष्टाचार के मामले में मधु कोड़ा करीब 44 महीने तक जेल में रहे थे। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाला, कोयला घोटाला समेत मधु कोड़ा पर कई भ्रष्टाचार के मामले है जिसमें से कई में उन्हे सजा हो चुकी है तो कई मामले अभी चल रहे है। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले उन्हे कोयला घोटाले में तीन साल की सजा हुई थी। उन्होने इस सजा पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उन्हे राहत नहीं मिली।

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खेल, आप और हम पार्टी का RJD में हुआ विलय
भ्रष्टाचार के मामले में सजा काट रहे मधु कोड़ा जब से जमानत पर आये उस समय से ही राजनीतिक पार्टियों ने उसने दूरी बनाए रखी। 2019 का चुनाव मधु कोड़ा की पत्नी कांग्रेस के टिकट पर जीतकर आई लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गीता कोड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया। गीता कोड़ा बीजेपी की सदस्यता जब ली उस समय मधु कोड़ा भी बीजेपी दफ्तर में मौजूद थे, यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली के दौरान वो पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद रहे। जब बीजेपी से इस संबंध में उस समय जानकारी मांगी गई कि क्या मधु कोड़ा बीजेपी में शामिल हो गए है! तो बीजेपी ने इस बात से इंकार किया। यहां तक ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भी बीजेपी के पोस्टर में कोड़ा को जगह नहीं दी गई।

See also  मॉनसून की बारिश में भींगी रांची, राज्य में वज्रपात से आठ लोगों की मौत, छह दिन के लिए येलो अलर्ट

सुदेश महतो के ‘सौदेबाजी’ वाले बयान पर JMM का पलटवार, कहा-खत्म हो चुका है AJSU का जनाधार, हेमंत है सबसे बड़े नेता
लोकसभा चुनाव में मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा चाईबासा से चुनाव हार गए। विधानसभा चुनाव के दौरान मधु कोड़ा और गीता कोड़ा की उस तरह की सक्रियता नहीं रही। कोल्हान में 2019 की तरह 2024 में भी विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की हालत खराब रही। चंपाई सोरेन एक मात्र उम्मीदवार थे जिन्होने कोल्हान में बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की। कोल्हान और संताल में बीजेपी की हालत खराब रही। झारखंड मुक्ति मोर्चा का दोनों क्षेत्रों में दबदबा बरकरार रहा।
विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी एक बार फिर से अपने संगठन को मजबूत करने की मुहिम में लग गई है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल का पद त्याग कर झारखंड की राजनीति में लौटे है, अर्जुन मुंडा लोकसभा चुनाव में अपनी करारी हार और विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी की हार से उबरने की कोशिश में लगे है। चंपाई सोरेन अपने बेटे को विधायक नहीं बना सके फिर भी उन्होने सरायकेला की सीट जीतकर अपनी और पार्टी की नाक बचाई अब संताल इलाके में दमखम दिखाने की तैयारी कर रहे है।

See also  झारखंड में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के करीबी और IAS मनीष रंजन सहित 25 ठिकानों पर ED की रेड

ब्राउन शुगर वाली भाभी जी का पूरा खानदान धंधे में शामिल, ड्रग्स बनाने में है महारथ, बिहार तक फैला काला कारोबार
बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दोनों का पद संभाल रहे है। भ्रटाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस का दावा करते है। झारखंड में बीजेपी को एक बार फिर से खड़ा करने की जिम्मेदारी फिलहाल उनके कंधे पर ही है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान लाख कोशिश के बावजूद भी उन्होने मधु कोड़ा को पार्टी के पोस्टरों से दूर रखा, उन्हे पार्टी का चेहरा बनने नहीं दिया। विधानसभा चुनाव के बाद मधु कोड़ा ने बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इसके बाद ही दोनों के रिश्तें सुधरे और पहली बार ऐसा हुआ जब भ्रष्टाचार के मामले में दोषी मधु कोड़ा की तस्वीर बीजेपी के पोस्टर में लगी है।

बोकारो के चास में बड़ी लूट, आस्था ज्वेलर्स में 10 मिनट में लूट लिये 5 करोड़
बीजेपी हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर 24 जून को प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन को लेकर पार्टी की ओर से जो पोस्टर रिलीज किया गया है उसमें मधु कोड़ा की भी तस्वीर है। पोस्टर में सबसे पहले एक कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है तो दूसरे कोने पर नेता प्रतिपक्ष बाबलाल मरांडी की तस्वीर है। इसके साथ ही पोस्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन और मधुकोड़ा की तस्वीर है।

See also  जमीन घोटाला के आरोपी कमलेश कुमार को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग में दी जमानत

झारखंड के इस गांव में सालभर में 500 से ज्यादा बार गिरती है बिजली, नाम ही पड़ गया ‘वज्रमरा’
अपने राजनीतिक जीवन में मधु कोड़ा के कई उतार-चढ़ाव देखे। निर्दलीय विधायक के रूप में झारखंड के पांचवें मुख्यमंत्री बने, भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए, रांची के बिरसा मुंडा जेल में उनकी पिटाई हुई। भ्रष्टाचार के मामले में सजा होने के बाद चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित हुए। पत्नी विधायक और सांसद बनी। 2024 में पत्नी बीजेपी में शामिल हुई और चुनाव हार गई। इस दौरान मधु कोड़ा को लेकर राजनीतिक रूप से परहेज किया जाता रहा लेकिन लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने उन्हे पोस्टर में जगह दी है। बीजेपी के विरोधी अब इस पोस्टर के बहाने बीजेपी और कोड़ा दोनों पर निशाना साध सकते है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now