शादी के 12 साल बाद प्रेमी के साथ रहने की ज‍िद पर अड़ी दो बच्‍चों की मां, पत‍ि ने ल‍िया हैरान करने वाला फैसला

जमशेदपुर में पार्षद प्रत्याशी प्रेमी से साथ हुई फरार, आदित्यपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आया सनसनीखेज मामला

यूपीः पत्नी के लापता होने पर हत्या की आशंका जताने वाले किसान के मामले में जांच के बाद ऐसा मोड़ आया कि हर कोई हैरान रह गया। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि महिला सकुशल है और बंथरा में अपने प्रेमी रिश्तेदार के यहां रह रही थी। बाद में उसे थाने लाया गया, जहां काउंसलिंग के दौरान उसने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले निगोहा के एक गांव के किसान ने पत्नी के अचानक गायब होने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी,उसने आशंका व्यक्त की थी कि कहीं उसकी हत्या कर शव गायब न कर दिया गया हो। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू की। मोबाइल सर्विलांस और रिश्तेदारों से पूछताछ के आधार पर महिला का पता बंथरा क्षेत्र में चला।

पटना में तीसरी मंजिल से फेंकी गई छात्रा! शव पर जख्‍म देख हत्या का शक, CCTV में दिखे दो युवक

पुलिस महिला को बरामद कर निगोहा थाने लाई, अधिकारियों की मौजूदगी में उसकी काउंसलिंग कराई गई। महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी और अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने विवाह के 12 साल बाद अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने की बात कही।

यह सुनकर थाने में मौजूद पति कुछ देर तक खामोश रहा। पुलिस ने परिवार और बच्चों का हवाला देकर महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। अंततः पति ने भी पत्नी की इच्छा को स्वीकार कर लिया। उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया और अपने 11 वर्षीय बेटे व बेटी को साथ लेकर घर लौट गया। साथ ही उसने दर्ज कराई गई अपनी शिकायत भी वापस ले ली। इस घटनाक्रम के बाद थाने परिसर में मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पूरे इलाके में मामला चर्चा का विषय बना रहा।

‘हमारी बहन के कैरेक्टर को खराब किया…’, तेज प्रताप के बयान पर बोले अनुष्का के भाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now