आसनसोल के कोयला खदान में सुरंग धंसी, 3 की मौत, कई मजदूर मलबे में दबे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2026

A tunnel collapsed in a coal mine in Asansol, killing 3 people, with several workers trapped under the debris

डेस्कः पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कोयला खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई फंसे हुए है। आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र स्थित बड़ीरा इलाके में बीसीसीएल के ओपन कास्ट में मंगलवार को ये हादसा हुआ है। आरोप है कि अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान खदान के भीतर बनी सुरंग अचानक धंस गई, जिसमें कई मजदूर दब गए। सूत्रों के मुताबिक हादसे के वक्त कम से कम 5 से 6 लोग खदान के अंदर मौजूद थे। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन को आशंका है कि अब भी एक से दो लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। उन्हें निकालने के लिए पोकलेन मशीनों से युद्धस्तर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गैंगस्टर प्रिंस खान ने कपड़ा कोरोबारी से मांगी रंगदारी, पलामू में किया इंटरनेशनल कॉल
हादसे के बाद लगी भीड़

See also  कोयला खदान में भयानक विस्फोट, सात मजदूरों की मौत, कई घायल

हादसे की खबर फैलते ही खदान के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतकों और लापता लोगों के परिजन घटनास्थल पर मौजूद हैं। परिजनों का आरोप है कि कोयला माफिया से जुड़े लोग उन्हें इलाके से हटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन परिजन अपनों की एक झलक पाने की उम्मीद में डटे हुए हैं।

मकर संक्रांति 14 को या 15 जनवरी को ? ऐसे कंफ्यूजन करें दूर, जानिये स्नान-दान का शुभ मुर्हूत
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों में एक महिला भी शामिल है। मृतकों की पहचान गीता बाउरी, सुरेश बाउरी और टिपु बाउरी के रूप में हुई है। वहीं घायल मजदूरों के नाम सुभाष मल्लिक और गोविंद बाउरी बताए जा रहे हैं। प्रशासन को आशंका है कि अब भी एक से दो लोग खदान के भीतर फंसे हो सकते हैं। उन्हें निकालने के लिए पोकलेन मशीनों की मदद से तेज़ी से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और CISF की तैनाती की गई है।

See also  जयराम महतो की पार्टी का हुआ रजिस्ट्रेशन, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को मिल गई चुनाव आयोग की मान्यता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now