- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की ईमानदारी पर उठे सवाल, CJI सूर्यकांत ने दिए जांच के आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 28, 2026

झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की ईमानदारी पर उठे सवाल, CJI सूर्यकांत ने दिए जांच के आदेश

डेस्कः देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJI Surya Kant) के सामने कुछ ही दिन पहले एक दुर्लभ मामला सामने आया। झारखंड हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनाक ने उसी हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के खिलाफ शिकायत की थी। उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाए थे। इसके बाद सीजेआई सूर्यकांत ने इन शिकायतों की जांच का आदेश दिया है। आपको बता दें कि जस्टिस सोनाक को 9 जनवरी को मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने का श्रेय दिया जाता है।झारखंड हाईकोर्ट से जस्टिस सोनाक 27 नवंबर को रिटायर हो गए। इसके बाद 28 नवंबर से सुजीत नारायण प्रसाद को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

शिकायत के समर्थन में सबूत भी दिए
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के कार्यालय को अक्सर विभिन्न हाईकोर्ट के मौजूदा जजों के खिलाफ शिकायतें मिलती रहती हैं। शिकायत करने वालों में अक्सर या तो वादी शामिल होते हैं या फिर नाराज वकील। लेकिन जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के मामले में कई शिकायतकर्ताओं ने अपने आरोपों के समर्थन में सबूत के तौर पर कुछ दस्तावेज भी दिए हैं।

See also  खूनी बैठकः चोरी के शक में रांची में मां के सामने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला; 7 गिरफ्तार

झारखंड सरकार को भी मिली शिकायतें
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में झारखंड सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा है कि जज के खिलाफ शिकायतें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक भी पहुंची थीं। उन्होंने हाल ही में सीजेआई सूर्यकांत से इन चिंताओं पर गौर करने का अनुरोध किया था।

कौन हैं जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद?
आपको बता दें कि जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को 26 सितंबर 2014 को झारखंड हाईकोर्ट में नियुक्त किया गया था। छह महीने बाद उनका तबादला ओडिशा हाईकोर्ट कर दिया गया। 22 नवंबर 2018 को उन्हें वापस झारखंड हाईकोर्ट भेज दिया गया। अगर उन्हें सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट नहीं किया जाता है तो वे 19 जून 2029 को हाईकोर्ट के जज के पद से रिटायर होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now