डेस्कः बिहार के पूर्णिया में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। जिले के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र में तेजाब कांड के बाद दहशत का महौल है। जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश में स्वर्ण कारोबारी राजीव कुमार पर अपने साथियों के साथ मिलकर भरे बाजार में निलेश कुमार और उनके दोस्तों में एसिड अटैक का आरोप है। इस हमले में निलेश और उसके साथियों के साथ बाजार में खरीददारी कर रही महिला और बुजुर्ग भी इसके शिकार हो गए।
रांची के बिल्डर से हुई लूट मामले में बिहार से एक गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर की थी लूटपाट
बताया जा रहा है कि स्वर्ण व्यवसायी राजीव कुमार और निलेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजीव ने निलेश को धमकी दी थी कि वह दोबारा बाजार में दिखा तो अंजाम बुरा होगा। घटना वाले दिन निलेश मोबाइल रिपेयर कराने के लिए बाजार पहुंचा था, जहां राजीव ने उसे देखा। वहीं राजीव ने निलेश के साथ बहस शुरू कर दी, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया।
JDU का नेता साइबर ठगी पर पकड़ा गया, घर से ही चला रहा था पूरा नेटवर्क
विवाद के दौरान निलेश का दोस्त मृत्युंजय और उसका बड़ा भाई हिमांशु भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच राजीव और उसके समर्थकों ने बोतल में रखा तेजाब तीनों पर फेंक दिया। इस हमले में निलेश, मृत्युंजय और हिमांशु बुरी तरह जख्मी हो गए।वहीं इस घटना में पास से गुजर रही एक महिला और बुजुर्ग भी तेजाब की चपेट में आ गए। बुजुर्ग के आंख में तेजाब पड़ने से उनकी आंखों की रोशनी चली गई, जबकि महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
भांजे के प्यार में पड़ी 4 बच्चों की मां को पति ने प्रेमी संग भेजा, सालों से चल रहा अफेयर
बरहरा कोठी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि निलेश के पिता सीपीन दास के बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जिनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।




