डेस्कः बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप है। कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मंगलवार की सुबह कोहरे के कारण एक ट्रेन हादसा हो गया। इस हादसे के कारण ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।
बिहार के बड़े अस्पताल में दही-आमलेट को लेकर मारपीट, जूनियर डॉक्टरों ने रसोई पर किया हमला
मंगलवार की सुबह भोजपुर जिले में आरा-सासाराम पैसेंजर ट्रेन उदवंतनगर के पास एक रोटावेटर से टकरा गई। 5 /22 किलोमीटर उदवंतनगर के समीप ये हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पर ये रोटावेटर कैसे आया इसको लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
नितिन नबीन का पटना में भव्य स्वागत आज, रोड़ शो को लेकर किया गया ट्रॉफिक डायवर्ट
आरा-सासाराम पैसेंजर ट्रेन आरा से मंगलवार की सुबह 7.44 मिनट पर खुली। इसके 10 मिनट बाद स्टेशन मास्टर गड़हनी एसके सिंह को कंट्रोल से सूचना मिली कि ट्रेन एक ट्रैक्टर से टकरा गई है। हालांकि कि तस्वीर में यह कृषि यंत्र रोटावेटर नजर आया। गनीमत रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से रोटावेटर चालक को ट्रैक नजर नहीं आया। जिसके बाद वो ट्रेन से टकरा गई। टक्कर के बाद रोटावेटर चालक ट्रैक्टर से गिर गया।




