भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अधिक भीड़ से यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, दम घुटने से एक की मौत, तीन लोगों की बिगड़ी तबीयत

भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अधिक भीड़ से यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, दम घुटने से एक की मौत, तीन लोगों की बिगड़ी तबीयत

पटनाः दानापुर रेल अनुमंडल में भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दम घुटने से एक यात्री की मौत हो गई है। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से बख्तियारपुर और बाढ़ स्टेशन के बीच दम घुटने से एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिसमनचक गांव निवासी रंजीत कुमार 35 वर्ष के रूप में हुई है। सहकर्मियों ने बताया कि बख्तियारपुर में काम करने के बाद राज मिस्त्री अन्य श्रमिकों के साथ बाढ़ स्टेशन आने के लिए डाउन भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन में सवार हुआ।

चंदन मिश्रा को शूटर्स ने मारी थीं 28 गोलियां, तौसीफ बादशाह ने किया दावा, वीडियो वायरल होने पर बदल लिया था लुक
ट्रेन में यात्रियों की भीड़ थी। उमस और गर्मी के कारण अथमलगोला स्टेशन आते रंजीत की तबीयत खराब हो गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। इसके अलावा भी दो-तीन यात्री की तबीयत बिगड़ गई। रंजीत को तत्काल बाढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी की निगरानी में बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया।

See also  बिहार के सासाराम में पागल कुत्ते की वजह से भगदड़ जैसे हालात, डेढ़ घंटे के अंदर 50 लोगों को काटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now