डेस्कः झारखंड के पलामू में एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पलामू जिला के चैनपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5500 रूपए पैसा लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है।
बड़ा बाबू विनोद कुमार वादी से नकल निकालने के एवज में पैसा ले रहा था, गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम ने आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




