आमिर खान को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, गौरी से शादी को बताया लव जिहाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2026

आमिर खान को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, गौरी से शादी को बताया लव जिहाद

डेस्कः सलमान खान के बाद अब आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। आमिर खान से गौरी से शादी को बिश्नोई गैंग ने लव जिहाद बताया है और आमिर खान को सबक सिखाने की धमकी दी है।दरअसल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो भेजकर आमिर खान को धमकी दी है। हालांकि Livedainik न्यूज इस सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिली धमकी में लिखा है, ” जय श्री राम, जय सीता राम
मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं। हम इस कुत्ते को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है।

See also  लोहरदगा एसपी ने किया अपराध की समीक्षा बैठक, कहा- अनुसंधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर लंबित कांड का समयबद्ध निष्पादन करें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now