पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को एक और झटका आम आमदी पार्टी की ओर से लगी है। आप के संयोजन अरविंद केजरीवाल ने बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। अहमदाबाद में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होने कहा कि अब हमारा किसी से गठबंधन नहीं होगा। इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बना था।
झारखंड में कई विभागों का खर्च शून्य, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जताई नाराजगी
गुजरात में संगठन विस्तार को लेकर पहुंचे केजरीवाल ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि अब कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगामी विधानसभा चुनाव में आप अपने दम पर मैदान में उतरेगी। गुजरात के विसावदर उपचुनाव में हमने कांग्रेस से अलग लड़कर तीन गुना ज्यादा वोट से जीत दर्ज की, इसक साफ संदेश है कि आम आदमी पार्टी अब विकल्प है।
केजरीवाल का कहना था कि हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है, इसलिए विसावदर में हम अलग लड़े। गुजरात में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। दिल्ली में हार पर कहा, ऊपर-नीचे होता रहेगा। पंजाब में हमारी सरकार दोबारा बनेगी।


