रांची: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार का शोर गुरूवार को थम जाएगा। एक जून को चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होगा। झारखंड की तीन सीटों पर भी शनिवार को वोटिंग होगी।
IAS Manish Ranjan से जुड़े मामले को लेकर रांची में ED की रेड, केंद्रीय एजेंसी ने कागजातों को खंगाला
गोड्डा, दुमका, राजमहल में कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। दुमका और गोड्डा में 19-19 और राजमहल में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। दुमका सीट पर बीजेपी की ओर से जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन और जेएमएम की ओर से नलिन सोरेन चुनाव मैदान में है। गोड्डा में बीजेपी की ओर से तीन बार के साथ निशिकांत दुबे का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस की ओर से प्रदीप यादव है। वही राजमहल सीट पर जेएमएम की ओर से विजय हांसदा तो बीजेपी की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी चुनाव लड़ रहे है। यहां जेएमएम के बागी विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे है।




