बोकारो के बसंती मोड़ पर 150 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, प्रेमिका से शादी करने को लेकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2026

बोकारो के बसंती मोड़ पर 150 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, प्रेमिका से शादी करने को लेकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

बोकारोः प्रेम प्रसंग में एक युवक 150 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। मध्यप्रदेश का रहने वाला युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी है।यह घटना बुधवार को हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड़ पर घटी। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान भोजराज चंदेल के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के गुना थाना क्षेत्र के जौहरी गांव का निवासी है।

बाबा राइस मिल के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, कैश और कागजातों की हो रही हैं जांच
हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि चंदेल को लगभग दो घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया। चंदेल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार वर्षों से हरला थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ संबंध में था।अधिकारी ने बताया,’उसने कहा कि उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और वह उससे मिलने यहां आया था, लेकिन उसके परिवार ने मिलने की अनुमति नहीं दी।’

See also  पटना एयरपोर्ट से संदिग्ध महिला हिरासत में, बैग में मिले ऐसे सामान की CISF के उड़ गए होश

 

राहुल और खरगे ने सुलझाया झारखंड में मंत्री-विधायक के बीच का विवाद, आपसी तालमेल और कार्यकर्ताओं की बात सुनने का निर्देश
इस बीच, घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें व्यक्ति को 'मैं मर जाऊंगा' कहते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, एजेंसी इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चंदेल बेहद परेशान था और मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिसे बाद में पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now