प्रेमी के साथ बगान में बैठक शराब पी रही थी महिला, 9 आदिवासी युवकों ने डराकर बारी-बारी से किया सामूहिक दुष्कर्म

प्रेमी के साथ बगान में बैठक शराब पी रही थी महिला, 9 आदिवासी युवकों ने डराकर बारी-बारी से किया सामूहिक दुष्कर्म

पाकुड़ः नगर थाना क्षेत्रद इलाके में नौ आदिवासी युवकों द्वारा महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मंगलवार शाम हुई इस घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो वो मौके पर पहुंची और नौ आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है।

पत्नी के शराब पीकर आने पर नशेड़ी पति हुआ आगबबूला, झगड़े के दौरान उठाया खौफनाक कदम
पीड़िता ने नगर थाना में प्राथमिकी कराई है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी रात में ही नगर थाना पहुंच मामले की जानकारी ली। सदर अस्पताल पहुंच पीड़िता से जानकारी प्राप्त की। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ नगर थाना क्षेत्र के एक आम बगान गई थी। बगान में दोनों ने मिलकर शराब का सेवन किया।

लखीसराय में पत्नी से झगड़ा छुड़ाने पहुंचे पिता को गोलियों से भूना फिर ITBP जवान ने खुद को मारी गोली
इसी बीच आसपास के कुछ आदिवासी युवकों की नजर महिला पर पड़ी। सभी युवक महिला के पास पहुंचे और उसके प्रेमी की पिटाई कर भगा दिया। प्रेमी डर से भाग निकला। इसके बाद आदिवासी युवकों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक फरार हो गए।

बांग्लादेशी घुसपैठियों का बनाता था यूआईडी, बोकारो के रहनेवाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की। पीड़िता से घटना की जानकारी लेते हुए सभी युवकों को पकड़ लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। प्राथमिकी कर हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।नगर थाना पुलिस ने बताया कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now