चतरा में मार्निंग वॉक कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, नाराज लोगों ने चतरा-डोभी रोड़ को किया जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2026

पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार का पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार

चतरा : वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप शुक्रवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मार्निंग वाक पर निकली एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जोरी निवासी प्रेम साव की मां के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सुबह रोजाना की तरह टहलने निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

चतरा-डोभी रोड़ जाम, आवागमन बाधित 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-डोभी एनएच-22 को जाम कर दिया। ग्रामीण दोषी चालक की अविलंब गिरफ्तारी, मृतक के स्वजन को मुआवजा तथा क्षेत्र में भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर वशिष्ठ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि फरार ट्रक की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया जा सका। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर भी नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती, जबकि हादसों के बाद केवल सांत्वना देने की औपचारिकता निभाई जाती है।

See also  बिहार में आज से बढ़ेगी गर्मी, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पटना-गया समेत कई जिलों में लू का अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now