खूंटी में दर्दनाक हत्या! डायन के शक में बुजुर्ग को कुदाल से काट डाला; एक गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2025

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

खूंटी के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुबुरू गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर लुखी देवी की हत्या कर दी गई थी। घटना मंगलवार की देर शाम की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया।

इधर, एसडीपीओ ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी चोरोन मुंडा गुरुबुरू गांव का निवासी है। चोरोन की दो माह की बेटी का निधन जून महीने में हो गया था उसे शक था कि पड़ोस में रहनेवाली लुखी देवी डायन-बिसाही कर पुत्री की हत्या कर दी। इसके बाद चोरोन ने बदला लेने के लिए मंगलवार की शाम टांगी और कुदाल से हमला कर वृद्धा की हत्या कर दी।

डीजीपी अनुराग गुप्ता को एसीबी और सीआईडी के प्रभार से हटाया, IPS राकेश रंजन बने रांची के SSP

बुधवार को मृतका की बेटी ने सोयको थाना में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद एसपी मनीष टोप्पो के निर्देश पर सोयको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित आरोपी को सलगा गांव से पुलिस ने धर दबोचा। छापेमारी टीम में पुअनि रामसुधीर सिंह, सअनि रोशन बाड़ा, गोलोक महतो, हवलदार प्रदीप सांगा, सुभित कुजूर, भुनेश्वर उरांव और सायको थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

See also  सिमडेगा वनक्षेत्र में हुआ दो हिरणों का शिकार, वनकर्मियों ने शिकारी को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी चोरोन मुंडा की निशानदेही पर पुलिस ने टांगी, कुदाल, खून से सना पैंट और गमछा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले लुखी देवी और उसके पिता के बीच विवाद हुआ था, इसके बाद वृद्धा ने उसके पिता को श्राप दिया था। इस वजह से भी उसे लुखी देवी पर डायन होने का शक गहरा गया था। बेटी की मौत के बाद उसका शक यकीन में बदल गया और उसने हत्या कर दी।

इंस्टाग्राम पर सुफियान बना लड़की, महिला को फंसाकर होटल बुलाया, रेप कर बनाई अश्लील वीडियो, 1.5 लाख ठगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now