महावीरी झंडा जुलूस पर पत्थरबाजी में इसरार हुसैन सहित 6 गिरफ्तार, छत से हुआ था हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2025

बिहार STF और रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनामी अपराधी विशाल कुमार सिंह और छोटू प्रिंस को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में महावीरी झंडा जुलूस पर पथराव मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें पूर्व मुखिया पति इसरार हुसैन शामिल है। राजेपुर ओपी के मीनापुर (बांसघाट) गांव में गुरुवार को महावीरी झंडा जुलूस पर एक छत से पत्थर बरसाए गए थे। इसमें 4 पुलिसकर्मी समेत 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पथराव मामले में शुक्रवार को दो प्राथमिकी दर्ज की गई। जख्मी बबलू राय के बयान पर 22 नामजद एवं 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, ओपी अध्यक्ष राधेश्याम ने 31 नामजद और 200 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए मामले में दोनों गुटों के लोग शामिल हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखिया पति इसरार हुसैन, मो. रुस्तम अली, मो. नजीर हुसैन, मो. मोजाहिद, अमान अली और राजा बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। जख्मी बबलू ने पुलिस को बताया कि बांसघाट, शीतल सेमरा आदि गांवों के महावीरी झंडे में शामिल सैकड़ों लोग निर्धारित रूट से लखनसेन अखाड़ा की ओर जा रहे थे। मीनापुर गांव स्थित मोड़ पर पहुंचते ही एक छत पर खड़े उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी।

See also  बदले की आग में जल रहा था शख्स, डायन के शक में महिला की हत्या

ट्रंप ने कर ली है परमाणु युद्ध की तैयारी, पुतिन भी तैयार; अमेरिका-रूस में क्यों आई जंग जैसी नौबत

पथराव में थानेदार सहित जुलूस में शामिल करीब ढाई दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। उन्होंने मुखिया पति मो. इसरार अहमद पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बबलू ने बताया कि भागने के दौरान उनका सिर और एक पैर टूट गया। उपेंद्र साह, अरविंद कुमार, विक्रम कुमार, सोनू सिंह, मनय कुमार, अंधीर राय, रमेश समेत अन्य लोग जख्मी हो गए। सभी को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

ओपी अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इधर, एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिससे थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस कैंप कर रही है। गौरतलब है कि रोड़ेबाजी के बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया था। एसएसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया गया था। पुलिस अब भी गांव में कैंप कर रही है।

See also  घर में न LPG, न कोई मदद, नगर निगम में पूछ नहीं; गरीबी में सब्जी बेचने लगीं दलित डिप्टी मेयर

झारखंड में चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मीनापुर (बांसघाट) में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी राजेश कुमार प्रभाकर ने शांति समिति की बैठक बुलाई। इसमें दूसरे गुट के लोग नहीं पहुंचे। एसपी ने बताया कि उपद्रवी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने दोनों गुटों के लोगों शांति बनाए रखने और प्रशासन की मदद करने की अपील की, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं हो सके।

एक गुट के सोनू सिंह ने एसपी से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस मौके पर डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी, बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता, सीओ मुकेश कुमार, पुलिस निरीक्षक बरुराज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में किया जा रहा है एयरलिफ्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now