पटनाः अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद विमान में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। हालांकि इस हादसे के बाद विमानों में खराबी की समस्याएं काफी मात्रा में सामने आई है। गुरुवार को दिल्ली से पटना आ रही स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आई।
बिहार के चार गैंगस्टर का दिल्ली में एनकाउंटर, ‘सिग्मा एंड कंपनी’ गैंग का रंजन पाठक ढेर
पटना में विमान की लैंडिंग हो इससे पहले तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों से भरा ये विमान दिल्ली की ओर लौट गया। इस मामले में एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि पटना पहुंचने से पहले विमान में तकनीकी समस्या आई इसके बाद विमान में तत्काल दिल्ली की ओर मोड़ लिया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को सकुशल विमान से उतार लिया गया।



