डेस्कः बिहार के जमुई जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। पति स्कार्पियो में बैठाकर पत्नी को परीक्षा दिलाने ले जा रहा था, इसी दौरान स्कार्पियों की सीट पर पत्नी को सांप नजर आया। सांप को देखते ही पति-पत्नी के होश उड़ गए।

पटना के होटल में नाबालिग से गैंगरेप, चार स्कूली छात्रों पर दुष्कर्म का आरोप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
दरसअल, सतगामा गांव के रहने वाले दंपत्ति बीए पार्ट-3 की परीक्षा देने स्कार्पियों से एकलव्य कॉलेज जा रहे थे। गाडी अपने रफ्तार में थी तभी महिसौड़ी इलाके के पास स्कार्पियों के अंदर से सांप निकला। पत्नी को गर्दन के पास कुछ रेंगता हुआ महसूस हुआ और साथ ही फुसफुसाहट सी आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो एक सांप दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए पति ने तुरंत ब्रेक मारा और दोनों ने अपने-अपने दरवाजे खोलकर बाहर छलांग लगा कर अपनी जान बचाई।

पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, गोलीबारी में STF के 2 जवान जख्मी, दो अपराधी गिरफ्तार
इस पूरी घटना को देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग हैरान थे कि इतनी खतरनाक स्थिति में भी दोनों पति-पत्नी पूरी तरह सुरक्षित बच निकले।पति ने स्थानीय सपेरे को बुलाया ताकि वाहन में छिपे सांप को खोजा जा सके।काफी प्रयासों के बाद भी सांप अभी तक वाहन से बाहर नहीं निकला, हालांकि गाड़ी के अंदर से सांप का केंचुल जरूर बरामद हुआ है जिससे यह पुष्टि हो रही है कि वाहन के भीतर सांप मौजूद है।




