रांचीः रविवार को राजधानी रांची के डोरंडा थाने में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सांप थाने के पीछे किचेन एरिया में सुबह 8-9 बजे के आसपास देखा गया। थाने के मुंशी ने उसे लाठी से भगाने की कोशिश की, तो सांप मालगोदाम में घुस गया। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने यह जानकारी दी।
पलामू DC समीरा एस का बनाया फेक व्हाट्सएस अकाउंट, ठगी के लिए किया जा रहा हैं मैसेज
किचेन एरिया से मालगोदाम में घुस गया सांप
थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही सांप मालगोदाम में घुसा, मालगोदाम को बोरा से ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन डिपार्टमेंट को थाने की ओर से सूचना दी गयी। वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन डिपार्टमेंट ने स्नैक कैचर को भेजा। स्नैक कैचर रमेश कुमार महतो डोरंडा थाना पहुंचे और सांप को पकड़ लिया।
नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर रेड, ACB की बड़ी कार्रवाई
Snake in Doranda Thana: 4-5 फीट लंबा था सांप
सांप की लंबाई करीब 4-5 फीट थी। थाना प्रभारी ने कहा कि धामिन ( सांप को जल्दी ही पकड़ लिया गया। वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन डिपार्टमेंट के लोग सांप को पकड़कर ले गये। सांप के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ महीने पहले राज्य सचिवालय प्रोजेक्ट भवन में भी सांप निकला था।











