नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर रेड, ACB की बड़ी कार्रवाई

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, बुंडू में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांचीः रविवार को झारखंड की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग वन भूमि घोटाले में नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की। आरोपी विनय सिंह के घर और ऑफिस सहित कुल 6 ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी चल रही है। मालूम हो 25 सितंबर की शाम विनय सिंह को वन भूमि के अवैध हस्तांतरण के आरोप में एसीबी ने गिरफ्तार किया था।

हजारीबाग वन भूमि घोटाला: एसीबी ने नेक्सजेन कंपनी के संचालक विनय सिंह को रांची से किया गिरफ्तार
क्या है मामला?
विनय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध तरीके से वन भूमि पर कब्जा किया। इन भूमि का आवंटन 2013 में हुआ था, जिसे बाद में वन भूमि के रूप में पहचानने के बाद रद्द कर दिया गया था।एसीबी की जांच में यह सामने आया कि सिंह और उनके सहयोगियों ने सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर इन भूमि को निजी स्वामित्व में बदलने की कोशिश की। उनके के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120B (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी से संबंधित अपराध) और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

See also  रांची के तमाड़ में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऑटो सवार 7 लोग जख्मी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now