बिहार में चलती बस बनी आग का गोला; बाल-बाल बचे यात्री, भागलपुर जा रही थी बस

fire in bus

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक के पास कुर्साकाटा (अररिया) से कुप्पा घाट (भागलपुर) जा रही बस में रविवार की शाम करीब 7.30 बजे आग लगने से एनएच 31 पर अफरा-तफरी मच गयी है। बस में सवार सभी 60 के करीब यात्री सुरक्षित है। रविवार की रात 7.30 बजे के करीब इंजन से उठी आग कुछ ही देर में पूरी तरह से पूरे बस को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल थे।

यात्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि पहले ड्राइवर के पास बॉक्स में धुआं उठा। जब उसे खोलकर ड्राइवर और खलासी देखा तो उसे नीचे आग दिखी। उसने सभी को निकलने के लिए कहा। आनन फानन में सभी निकलकर बस से दूर हो गए। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं का सामान बस में ही छूट गया। जो जलकर राख हो गया। फिलहाल फुलवरिया बजरंगबली मंदिर में सभी श्रद्धालु शरण लिए हुए है। आनन-फानन में सभी लोग बाहर निकल गए। कुछ लोगों का सामान बस में छूट गया जो आग की भेंट चढ़ चुका है।

..जब लालू यादव ने BJP के सहयोग से बिहार में बनाई सरकार, अर्श से फर्श पर आई कांग्रेस

रामगढ़ के ज्वेलरी शॉप में लूटपाट, अपराधियों ने फायरिंग कर मचाया तांडव

रांची में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now