लोहरदगा में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

लोहरदगा में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

लोहरदगाः जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर गुरुवार को लोहरदगा शहर के पावरगंज चौक को जाम कर दिया। सड़क जाम करीब डेढ़ घंटे तक चला, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। नव वर्ष के पहले दिन सड़क जाम होने से पर्यटकों के साथ-साथ आम लोगों को भी घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग की तलाश में भटकते नजर आए। सड़क जाम के कारण सड़क के चारों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम कर रहे स्वजन व ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित को सरकारी प्रावधान के अनुरूप मुआवजा भुगतान करने तथा अज्ञात वाहन की शीघ्र पहचान कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

c

नववर्ष के जश्न में डूबा रहा लोहरदगा, प्रकृति की गोद में मना नववर्ष का पहला दिन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। बताया जाता है कि भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर जगतु होटल के समीप बुधवार रात दर्दनाक हादसा में सड़क पार कर रहे अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान बगडू थाना क्षेत्र के अरेया गांव निवासी स्वर्गीय ईश्वर साहू के पुत्र रामचंद्र प्रजापति (50 वर्ष) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के विरोध में पीड़ित परिवार के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 143ए को लोहरदगा शहर के पावरगंज चौक पर जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण चारों ओर वाहनों की कतार लग गई। डेढ़ घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे यात्रियों के साथ राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस सड़क जाम हटाने की प्रक्रिया में जुट गई।

b

Happy New Year! 1 जनवरी को ही 1 जनवरी क्यों, कैसे बना संडे और सप्ताह में 7 दिन ही क्यों?

इसी दौरान भंडरा के अंचलाधिकारी और भंडरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से बातचीत की और समझा-बुझाकर शांत किया। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच करने, वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने तथा मुआवजा व अन्य मांगों पर सरकारी नियमों के अनुसार समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रशासन के आश्वासन के बाद स्वजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत स्वजनों को सौंप दिया।

WhatsApp Image 2026 01 01 at 8.31.52 PMWhatsApp Image 2026 01 01 at 8.31.53 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now