धनबादः रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट स्थिति सब्जी मंडी में आग लगने से हडकंप मच गया। आग की चपेट में आकर 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। थाना प्रभारी मंजीत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच भींड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। स्टील गेट सब्जी मंडी में अचानक उठी आग की लपटों ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। राशन, पूजा सामग्री, सब्जी और अन्य सामान से भरी दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।एक-एक कर चार दमकल वाहन मौके पर पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
धनबाद के स्कूल में लगी आग, किताबें, फर्नीचर एवं अन्य सामाना जलकर खाक
घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों में मातम जैसा माहौल था।दुकानदारों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी चार से पांच बार आग लग चुकी है और हर बार 15 से 20 दुकानें जलकर राख हो जाती हैं। लगातार हो रहे नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मंडी परिसर के आसपास अवैध शराब की बिक्री के कारण रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आगजनी की आशंका बनी रहती है।उन्होंने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और आर्थिक सहायता की मांग की है।
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग,150 से अधिक दुकानें जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान
पीड़ित मालती देवी ने कहा कि पति के निधन के बाद वे खुद दुकान चलाती हैं। दिहाड़ी मजदूरी कर अपने बच्चों का जीवन यापन करते हैं। जिस वक्त आग लगी, वह अपने दुकान में सो रही थी।वहीं, ममता मोदी ने कहा कि उसके पिता प्रकाश मोदी की राशन की दुकान आग की घटना में जलकर खाक हो गई है। अवैध शराब की बिक्री के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिस कारण ऐसी घटनाएं घटती है।अबतक चार से पांच बार आग लगने की घटना घट चुकी है।वहीं, पीड़ित दुकानदार विश्वनाथ मंडल ने कहा कि उनकी भी राशन की दुकान थी, जो जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है।



