गुरुग्रामः एक बाइक सवार युवती से अश्लील हरकत करना एक युवक को तब भारी पड़ गया जब युवती ने बाइक से पीछा कर उसकी पिटाई कर दी। युवती ने तीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 12.5 हजार फॉलोअर्स है। उसके इस वीडियो पर अब तक आठ हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट कर कर उसके इस कदम की सराहना की। घटना 13 जनवरी की बताई जा रही है। युवती अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए बाइक राइडिंग का कंटेंट शूट कर रही थी, तभी ई-रिक्शा में सवार एक युवक ने उसकी तरफ अश्लील इशारा किया।
रांची के ओरमांझी में बस ने युवती को मारी टक्कर, नाराज लोगों ने बस में लगाई आग
युवती ने ई-रिक्शा रुकवाया और जब युवक से ऐसा करने का कारण पूछा तो वह मुकर गया। इस पर युवती ने उसे बताया कि उसके बाइक के कैमरे में सब रिकॉर्ड हो गया है। इसके बाद युवती ने उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए।
सोशल मीडिया पर वायरल पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बार-बार यह कहता रहा कि मुझसे गलती से हो गया। युवती ने उससे कहा कि ऐसी हरकत जानबूझकर की जाती हैं। युवती ने वीडियो के कैप्शन में एक सशक्त संदेश भी दिया कि अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी।
दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट बीच से रास्ते लौटी, सांसद समेत कई यात्री फंसे
गुरुग्राम से ये वीडियो है..
ई-रिक्शा में बैठे एक युवक ने चलती बाइक पर जा रही युवती पर अश्लील इशारा किया लेकिन इस बार लड़की चुप नहीं रही उसने तुरंत ई-रिक्शा रुकवाया और मौके पर ही थप्पड़ मारकर जवाब दे दिया !
गुरुग्राम की इस घटना पर आपकी राय क्या है?
लड़की ने बिल्कुल सही किया गलत… pic.twitter.com/WnMhYRAd4S
— Tanu (@ytanu7028) January 14, 2026
हंगामा बढ़ता देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब लोगों को पता चला कि मामला छेड़खानी का है, तो एक युवक ने मनचले को कुर्सी पर बिठाकर उसकी पिटाई की और कैमरे पर हाथ जोड़कर माफी मंगवाई। युवक ने अपना नाम सोनू बताया और अपनी गलती स्वीकार की।
इंफ्लुएंसर युवती ने बाद में एक स्टोरी साझा कर अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया। उसने लिखा कि युवक ने अपनी गलती मान ली है और अब वह इस बात को यहीं खत्म कर रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलेगी तो मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
America में 75 देशों के लोगों की No Entry, Donald Trump ने नए वीजा जारी करने पर लगाई रोक




