- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका का आईफोन बचाने 6 फीट नाले में कूदा प्रेमी, तलाश के बाद ही निकला बाहर

वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका का आईफोन बचाने 6 फीट नाले में कूदा प्रेमी, तलाश के बाद ही निकला बाहर

डेस्कः वेलेंटाइन वीक में एक दिलचस्प मामला बिहार के कटिहार जिले में देखने को मिला। प्रेमिका के लिए प्रेमी का प्यार चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार एक युवक और युवती स्कूटी (नंबर BR39 AR 5946) से सहायक थाना क्षेत्र स्थित चिल्ड्रन पार्क पहुंचे थे। पार्क के पास ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पप्पू यादव को 31 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे सांसद
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान नाराज युवती ने युवक द्वारा गिफ्ट किया गया महंगा iPhone पास के करीब छह फीट गहरे नाले में फेंक दिया। इसके बाद युवक ने फोन निकालने के लिए नाले में उतरकर काफी देर तक तलाश की और अंततः मोबाइल बरामद कर लिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई।नाले से बाहर आने पर युवती युवक को पास के चापाकल तक ले गई, जहां उसने कीचड़ साफ किया।

पटना में 32 लाख कैश के साथ दो युवक पकड़े गए, पुलिस हिरासत में हो रही हैं पूछताछ

बाद में दोनों सामान्य होकर अपनी स्कूटी से वहां से रवाना हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शी इस घटना को प्यार, तकरार और मनुहार से जुड़ी कहानी के रूप में बता रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now