सैफ अली खान पर हमला करने वाले की पहली तस्वीर आई, चेहरे पर घबराहट के साथ भागता दिखा हमलावर

सैफ अली खान पर हमला करने वाले की पहली तस्वीर आई, चेहरे पर घबराहट के साथ भागता दिखा हमलावर

मुंबईः  अभिनेता शेफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले की पहली तस्वीर सामने आ गई है। बुधवार रात की इस तस्वीर में हमलावर सेफ अली खान पर चाकू से हमला करने के बाद भागता हुआ दिख रहा है। हमलावर से सैफ पर छह बार चाकू से हमला किया गया था। सैफ के बेटे ने उन्हे ऑटो में ले जाकर लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पुलिस की 10 टीमें जांच कर रही है।

ff8be1ec 36b8 4f99 9c67 957daa7a18c0

हमलावर पीठ पर एक बैग टांगे हुए है. सीसीटीवी फुटेज रात 2:33 बजे का है. इसी फुटेज के आधार पर मुंबई पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।  उसका घर का लोकेशन भी पता कर लिया। पुलिस उसके घर भी गई, लेकिन वो अपने घर पर नहीं है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।  पुलिस की 10 टीमों के अलावा क्राइम ब्रांच की 8 टीमें भी मामले की जांच कर रही है।

GhbQaEVXcAAg1rl

 अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पोस्ट किया, ‘ यह हमारे परिवार के लिए एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है, और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पपराज़ी निरंतर अटकलों और कवरेज से दूर रहें। हम आपकी चिंता और समर्थन की सराहना करते हैं। मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें वह स्थान दें जो हमें एक परिवार के रूप में ठीक होने और सामना करने की आवश्यकता है। मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देना चाहती हूं।”

8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी, बजट से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा

पुलिस सूत्रों के अनुसार सैफ अली खान के घर चोरी और हमला करने वाले व्यक्ति हिस्ट्री शीटर हो सकता है। जिस प्रकार यह घटना घटी है, उसका मोडस ऑपरेंडी देखकर हमलावर पर पहले भी इस प्रकार के मामले दर्ज हो सकते हैं। पुलिस का मानना है कि कोई शातिर और पुराना आरोपी ही ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है।

Baba Siddiqui murdered, Saif Ali Khan attacked during a home break in admitted to hospital. What is going on with law & order in Mumbai @Dev_Fadnavis https://t.co/Lf0Sotfg3T

— Swati Chaturvedi (@bainjal) January 16, 2025

चोर ने सैफ पर किया चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि घरेलू नौकर ने चोर को रोकने की कोशिश की जिसकी शोर से सैफ अली खान की नींद टूटी और उन्होंने भी चोर को रोकने की कोशिश की जिसके बाद सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया।  सैफ अली फ़िलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं ।

 

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद है दहशत

गौरतबल है कि इन दिनों बॉलीवुड एक्टर्स में दहशत का माहौल है । कुछ ही दिनों पहले लॉरेंस गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी थी जिसके बाद से कलाकारों में अपनी जान को लेकर खतरा बना हुआ है । बाबा सिद्दीकी सलमान के बेहद ख़ास मित्र थे  ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now