घर में घुस महिला को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने तेजाब फेंक हैवान का चेहरा जला डाला

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

बिहारः बिहार के भोजपुर जिला एक सनसनीखेज मामला सामने है। यहां घर में घुसकर भाभी के साथ दुष्कर्म करने और पीड़िता की ओर से आरोपी पर तेजाब फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पूरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की सोमवार की रात की है। आरोपित उसी गांव का निवासी महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव है। एसिड अटैक में उसका चेहरा और आंख झुलस गया है।

पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल टीम घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट कर मामले की तफ्तीश कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता का पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ गांव पर रहती है। सोमवार की रात वह घर में अपने बच्चों के साथ बैठी थी। तभी आरोपी उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

देवर के साथ पत्नी ने गुजारी रात, पति हो गया खुश, रातभर किया इंतजार, महिला बोली – ‘अब फिर से….’

घटना के बाद आक्रोशित पीड़िता की ओर से घर में बोतल में रखा तेजाब उसके चेहरे पर फेंक दिया गया। इससे उसका चेहरा जल गया। इसके बाद पीड़िता की ओर से उदवंतनगर थाने में महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य को संकलन किया।

इधर, थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि रिश्ते में लग रहे देवर की ओर से महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच कराया गया है। पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।

स्टाफ के प्यार के चक्कर में अपराधी बना अस्पताल मालिक, बिहार के डा. सुरभि मर्डर में सनसनीखेज खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now