धनबादः जिले के एक होम लोन रिकवरी एजेंट की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बारामुड़ी निवासी अमित अग्रवाल का शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, अमित बीती रात से लापता थे।पुलिस ने बताया कि शव सूर्याहाइलैंड सिटी के पास से मिला है। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे, शरीर की कई नसें कटी हुई पाई गईं, वहीं कान भी काटा गया है—जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।
कोडरमा से गायब बिरहोर जनजाति के 10 बच्चे सकुशल बिहार से बरामद, श्रार्द्धकर्म का भोज खाने गए थे सभी
सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है।
धनबाद के बाबूडीह खटाल निवासी और पीएनबी बैंक के लिए लोन रिकवरी का काम करने वाले अमित कुमार के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताई।
दरभंगा में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के दुकान में लगाई आग
परिजनों के अनुसार, कुछ समय बाद अमित के ही मोबाइल फोन से एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि अमित उसके पास हैं। उसने 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। रकम नहीं देने पर अमित को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। इसके बाद परिवार पूरी तरह घबरा गया और तत्काल मामले की सूचना धनबाद पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि अमित का किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं था, लेकिन लोन रिकवरी के काम के दौरान वह कई लोगों के संपर्क में रहता था।




