रांची के सहजानंद चौक पर मार्केटिंग कांप्लेक्स में लगी आग, दो दुकान जलकर खाक

fire in ranchi

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास मार्केट कांप्लेक्स में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में कई दुकानें जल गई है। जिससे दुकानदारों को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

बताया जा रहा है कि सहजानंद चौक के पास सेटसनरी दो दुकान में भयानक आग लग गई। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। यस स्टेशनरी दुकान में परिवार के लोग भी वही रहते थे। आग लगने की सूचना पर आनन- फानन में लोगों किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकले और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रह है।

पुरी की 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली के AIIMS में मौत, अपराधियों ने जिंदा जलाने की थी कोशिश

बताया जा रहा है कि आग लगने की यह घटना रविवार सुबह की है। सहजानंद चौक पर बने एक मार्केट कांप्लेक्स में आग लगी। आग इतनी तेज थी कि आसपास की कई दुकानें को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी ने आग पर काबू पा लिया है।

बिहार में गंगा, कोसी, गंडक नदी उफान पर, झाझा में पुल धंसा, मुंगेर में बह गया डायवर्जन

बताया जा रहा है कि सभी दुकानदार शनिवार की रात अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए थे। रविवार की सुबह उन्हें  एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जब तक सभी लोग पहुंचते, तब तक मार्केट कांप्लेक्स की कई दुकान में आग फैल गई। फिलहाल नुकसान के बारे में पता नहीं चल पाया है।अग्निशमन विभाग के निरीक्षक रविंद्र ठाकुर ने कहा, “सुबह 5.45 बजे हमें सूचना मिली की डोरंडा क्षेत्र में आग लगी है…आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है… ऊपर के माले पर आग ज्यादा थी… 8 वाहन मौके पर मौजूद रहे…”

हेमंत सोरेन ने दिल्ली में मंत्री रामदास सोरेन का लिया हाल-चाल, मरांग बुरु से जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now