पुरी की 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली के AIIMS में मौत, अपराधियों ने जिंदा जलाने की थी कोशिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2025

balanga minor girl burn casेा

दिल्लीः ओड़िशा के पुरी की 15 वर्षीय छात्रा को एम्स के डॉक्टर नहीं बचा सके । पुरी के बालंगा में बुरी तरह जल चुकी इस छात्रा को दिल्ली के एम्स में एयरलिफ्ट किया गया था , एक महीने से अधिक दिनों तक इलाज चलाने के बावजूद बच्ची नहीं बचाई जा सकी । बताया जा रहा है कि ओड़िशा के बालंगा में छात्रा को कुछ बदमाशों ने जिंदा जलाने की कोशिश की थी जिसके बाद गंभीर हालत पहले एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया फिर दिल्ली एम्स एयरलिफ्ट किया गया । 

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया है। सीएम मोहन चरण माझी ने भी दुख प्रकट किया है ।

इस मामले में लड़की की मौत के बाद ओड़िशा पुलिस ने दावा किया है कि लड़की के जलने के पीछे किसी का हाथ नहीं है और इसे पर गलत खबरें ना चलाएं ।

See also  रांची के डोरंडा में सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का वीडियो वायरल, कोयलांचल शांति सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी

आरोप है कि 19 जून को लड़की को बाइक सवार कुछ बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी । ये घटना बालंगा पुलिस स्टेशन के करीब में हुई थी । लड़की 75 फीसदी चल चुकी थी । एम्स में लड़की की मौत के बाद पुलिस के इस बयान पर सवाल उठ रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now