हजारीबाग के दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, 10 गाड़ियां आपस में टकराई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2026

हजारीबाग के दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, 10 गाड़ियां आपस में टकराई

हजारीबागः रविवार देर रात चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ। घाटी के ढलान पर अनियंत्रित होकर एक के बाद एक लगभग 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण टक्कर में कई ट्रक, कंटेनर और चारपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते घाटी में वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घंटों बाधित रहा यातायात
दुर्घटना के बाद सड़क पर मलबा और क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण घंटों तक आवागमन ठप रहा। पुलिस क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी रही।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
प्राथमिक दृष्टि में हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और सड़क से जाम हटाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

See also  इरफान अंसारी से पत्रकार ने पूछा था 'भड़काऊ प्रश्न' ! अपने मंत्री के समर्थन में उतरे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now