पटना में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोग डूबे, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

पटना में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोग डूबे, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

पटनाः राजधानी पटना के सरैया में रफ्तार का कहर देखने को मिली है जहां तेज रफ्तार कार नहर में जा गिरी। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। बड़ी मशक्त के बाद कार से सभी को निकाला गया लेकिन इस घटना में परिवार के तीन सदस्य की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

गोपाल खेमका के बाद मार्ट के मालिक विक्रम झा की हत्या, पटना में घर घूसकर गोलियों से भूना
सभी लोग कार में सवार होकर छत्तीसगढ़ से हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान कार नहर में गिर गई। मृतकों की पहचान निर्मला देवी (52 वर्ष), नीतू सिंह (36 वर्ष) और अस्तितु कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है।तो वहीं, घायलों में नंदन सिंह और रिद्धि सिंह हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बता दें कि, सभी एक ही परिवार के वैशाली जिले के महुआ के रहने वाले हैं।

बिहार के नालंदा में दो छात्रों के गुटों में आपस में मारपीट, 20 से ज्यादा घायल,अभिभावकों ने किया हंगामा
इधर, घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, कार पर एक ही परिवार के पांच लोग छत्तीसगढ़ से वैशाली जिले का हाजीपुर जा रहे थे।किसी की शादी की सालगिरह में शामिल होना था। लेकिन, शनिवार की सुबह-सुबह ही हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।पूरी घटना रानी तालाब थाना इलाके की है।
इधर, घटना की सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार को जेसीबी की मदद से निकाला गया। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।वहीं, घटना का कारण यह बताया जा रहा है कि, ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण हादसा हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now