सड़क किनारे मिला अधजला शव, पास में रखा था बाइक का नंबर प्लेट, गाड़ी मालिक की तलाश ने मर्डर की गुत्थी उलझा दी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2025

सड़क किनारे मिला अधजला शव, पास में रखा था बाइक का नंबर प्लेट, गाड़ी मालिक की तलाश ने मर्डर की गुत्थी उलझा दी

कोडरमाः चंदवारा थाना क्षेत्र के महतो आहर-जौगी मार्ग पर एक स्थान पर लोगों ने एक अधजला शव देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे वहां एक बाइक का नंबर प्लेट और मोबाइल मिला। पुलिस नंबर प्लेटर और मोबाइल का कनेक्शन तलाशने लगी।

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह की मुश्किलें और बढ़ी, बोकारो उपायुक्त ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी रिपोर्ट
पुलिस ने बाइक के नंबर प्लेट के बारे में जानकारी लेने शुरू की तो पता चला कि अजय साव नाम के शख्स की ये बाइक का नंबर है जो घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। डीएसपी रतीभान सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम अजय साव के पास पहुंची और उससे अधजला शव के बारे में पूछताछ करनी शुरू की। लेकिन अबतक अधजला शव को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में शराब पार्टी, चार वनपाल समेत 11 को किया गया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, जिस व्यक्ति का अधजला शव मिला है उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के गले पर गला दबाने का निशान मिला है। पुलिस अधजला शव और अजय साव के बीच कनेक्शन तलाशने में जुट गई है। अधजला शव और उसके पास मिले बाइक का नंबर प्लेट और उस बाइक के मालिक का घायल अवस्था में मिलना, ये पूरी मर्डर मिस्ट्री बन चुका है जिसे पुलिस सुलझाने में लग गई है।

See also  Haryana: धार्मिक स्थल का दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, आठ की मौत, 24 झुलसे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now