- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची में होने जा रहा है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का महाकुंभ, 17–18 जनवरी को RanchiHacks’26

रांची में होने जा रहा है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का महाकुंभ, 17–18 जनवरी को RanchiHacks’26

रांची: राजधानी रांची में तकनीक और नवाचार का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। RanchiHacks’26 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह 24 घंटे का ऑफलाइन हैकाथॉन 17 और 18 जनवरी को आयोजित होगा, जिसका ग्रैंड फिनाले G. D. Birla Auditorium, Ranchi में होगा।

WhatsApp Image 2026 01 09 at 6.10.30 PM

Google Developer Groups Ranchi द्वारा आयोजित इस हैकाथॉन को देशभर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कुल 500 से अधिक टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 350 से ज्यादा प्रोजेक्ट सबमिट किए गए। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद टॉप 31 टीमों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया है।

WhatsApp Image 2026 01 09 at 6.10.31 PM

इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर भी खास पहचान मिली है। RanchiHacks’26 को AI Impact Summit 2026 का आधिकारिक प्री-समिट इवेंट घोषित किया गया है, जिसका आयोजन Ministry of Electronics and Information Technology द्वारा किया जा रहा है। हैकाथॉन में प्रतिभागी AI, साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन, IoT, रोबोटिक्स, Web3 और सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में इनोवेटिव समाधान प्रस्तुत करेंगे।

See also  रांची में बड़ा हादसाः मेले में लगा हुआ झूला गिरा, मची अफरातफरी

WhatsApp Image 2026 01 09 at 6.10.29 PM

हैकाथॉन के दौरान प्रतिभागियों को Google, Infosys, HP, American Express और Wipro जैसी बड़ी कंपनियों से जुड़े मेंटर्स का मार्गदर्शन मिलेगा। वहीं, देश-विदेश के विशेषज्ञों की जूरी फाइनल प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन करेगी।

WhatsApp Image 2026 01 09 at 6.10.32 PM

RanchiHacks’26 को झारखंड ही नहीं, बल्कि पूर्वी भारत के लिए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now