Ranchi में सड़क निर्माण का काम कर रही कंपनी की साइट पर उग्रवादियों ने किया हमला, मुंशी की गोली मारकर हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2024

Ranchi में सड़क निर्माण का काम कर रही कंपनी पर उग्रवादियों ने किया हमला, मुंशी की गोली मारकर हत्या

रांची: मैक्लुस्कीगंज में उग्रवादियांे ने सड़क निर्माण में लगी कंपनी के साइड पर गुरूवार को हमला किया। उग्रवादियों ने फायरिंग करते हुए जमकर उत्पात मचाया और मुंशी भूपेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

हजारीबाग ACB की कार्रवाई, घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
हथियार से लैस उग्रवादियों ने गुरूवार को कंस्ट्रक्शन साइट पर जमकर फायरिंग की। इस साइट पर उग्रवादियों ने दूसरी बार हमला किया है। बीते मंगलवार को भी उग्रवादियों ने साइट पर पहुंचकर कर्मचारियों से मारपीट की थी। इसके बाद पुल निर्माण में लगी कंपनी ने सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई थी। पुलिस के सुरक्षा देने से पहले ही गुरूवार को उग्रवादियों ने फिर साइट पर धावा बोला और मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी।

See also  Nitish Kumar ने चुन लिया अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी, लोकसभा चुनाव के बाद Nishant रख सकते है राजनीति में कदम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now